मे खुद को तन्हा छोड भी शकता नही Hindi Gazal By Naresh K. Dodia
![]() |
| मे खुद को तन्हा छोड भी शकता नही Hindi Gazal By Naresh K. Dodia |
मे खुद को तन्हा छोड भी शकता नही
ये ख्याल तेरा दिल से क्युं हटतां नही
ए हम-सफर कुछ ख्याल मेरा भी करो
ये फासलो से दम कभी घुटता नही?
तु जागती है रात भर क्यो ये बतां?
मेरी तरह दिल ख्वाब से भरता नही
मुझ को भी गम है चाहतो की राह में
रास्ते मे कोइ तुज सा भी मिलता नही
मेरी लकीरो से तेरी बनती नही
मे नाम तेरा इस लिए लिखता नही
ये शर्द मौसम का समा खामोश है
क्यों इश्क मे दिल भी तेरा जलता नही
मेरे वतन की बात कुछ तो और है
सूरज यहा का बर्फ से डरता नही
-नरेश के.डॉडीया
Labels:
Hindi Gazals

No comments:
Post a Comment